बिहार में मिली सोने चान्दी से लिखी बौद्व पाण्डुलिपियों सहित बुद्व से सम्बंधित स्मृतियों का संरक्षण हो,
अजमेर 07 जून 2026,बिहार में पिछले दिनो मिली सोने चान्दी से लिखी बौद्व विचार धारा की पाण्डुलिपियों पर बौद्व मठठ में वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बौद्व मठठ गौतम नगर में रविवार को वैचारिक गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए व अध्यक्षता करते हुए बौद्व मठठ की सचिव श्रीमती सोनी राहुल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को महात्मा बुद्व की स्मृतियो को संजोये रखने के समस्त एवं सामूहिक प्रयास करने चाहिये।मुख्य वक्ता के रूप में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने वैचारिक गोष्ठी का विषय महात्मा बुद्व से सम्बंधित स्मृतियो केा विश्व स्तर पर संरक्षण करवाना और सरकार से अन्य देशां से भी बुद्व की स्मृतियो को संरक्षित करवाने की मांग की गई।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः काल 10 बजे महात्मा बुद्व की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर गुरू एस एन गोयनका के प्रवचन और जल,थल,नभ और दसो दिशाओ के प्रणियो के मंगल की प्रार्थना भी की गई।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 08 June 2026
- Total Views:- 33
