साम्प्रदायिक सदभावना व भाईचारे के लिए बौद्वाचार्य राहुल सुमन छाबडा के कदम सराहनीय रहे:लालवानी
अजमेर 08 जून 2026, अजमेर में बौद्व मठठ के संस्थापक बौद्वाचार्य राहुल सुमन छाबडा की जयन्ति के अवसर पर सम्यक दृष्टि मासिक पत्रिका का डिजीटल शुभारम्भ किया जायेगा उपरोक्त विचार महाबौद्वि विद्यालय के निदेशक गुणवन्त राहुल ने विद्यालय परिसर में आयोजित सर्वधर्म कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए बतायें।गुणवन्त राहुल ने बताया कि सर्वधर्म मैत्री संघ की भी स्थापना राहुल सुमन छाबडा ने करते हुए सबके मंगल की प्रार्थना की।जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि राहुल सुमन छाबडा के कौमी एकता व भाईचारा कायम रखने के लिए सराहनीय प्रयास किये।दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के खादिम अजमल महाराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अजमेर कौमी एकता व सदभावना का संदेश विश्व सतर तक पहुंचाता है।उन्होने ख्वाजा साहिब की दरगाह से सम्बंध्ाित पुस्तक एवं उससे सम्बंधित स्मृतियो के प्रकाशन कार्य के प्रगति पर होने की भी जानकारी प्रदान की।ताराचन्द बडगोतिया ने बताया कि हमे महात्मा बुद्व के जल,थल और नभ के साथ साथ दसो दशाओ के प्राणियो के मंगल की कामना करते हुए जीवन जीने के प्रयास करने चाहिये।इस अवसर पर राकेश राजोरिया,श्रीमती सोनी राहुल,सुश्री प्रेरणा ने भी विचार विमर्श किये।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 09 June 2026
- Total Views:- 34
