श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ क्षेत्रवार छोटे-बडे व्यापारियो की समस्याओं का करता है समाधान: तम्बोली
अजमेर 07 जून 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ क्षेत्रवार छोटे-बडे व्यापारियो की समस्याआंे का समाधान निरन्तर करता रहता है।उपरोक्त विचार आगरा गेट व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली ने उनको श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में सुरेश तम्बोली को महासंघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी व राजकुमार गर्ग के कर कमलो से सुरेश तम्बोली को चुनडी का साफा पहनाकर माल्यार्पण करके और स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के राजेन्द्र मूरजानी,रणवीर सेनी,श्रीमती कुशाल जैन,एडवोंकेट वाहेदा चिश्ति,आशीष जैन,किशोर टेकवानी,श्याम सुन्दर सोनी,पवन जैन,राजेन्द्र पोखरना,अशोक मुदगल,नितेश अग्रवाल सहित अनेक अन्य सर्वधर्म व्यापारी सम्मलित थे।महासंघ के पदाधिकारियो द्वारा सुरेश तम्बोली को बैण्ड की धुन के साथ प्राचीन मराठाकालीन गणेश मन्दिर में ले जाकर आचार्य घनश्याम के माध्मय से अच्छे व्यापार व हरियाली और खुशहाली के लिए गणपति भगवान का पूजन भी करवाया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 09 June 2026
- Total Views:- 32
