सिन्धुपति महाराजा दाहिरसेन का 1314 वां बलिदान दिवस अपने अपने स्तर पर मनाने की अपील की

अजमेर 08 जून 2026 अखंड भारत के सिंध प्रांत के अंतिम सिंधी हिंदू सम्राट सिंधुपत्ती महाराजा दाहिरसेन के 1314 वे बलिदान दिवस 16 जून को मनाया जायेगा।देश के विभाजन के पश्चात सिंधु पत्ती महाराजा दाहिरसेन की मातृभूमी के प्रति दिये गये बलिदान को याद करते हुए।प्रतिवर्ष 16 जून को बलिदान मनाये जाने का शुभारम्भ किया गया।राजेन्द्र सचदेव ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि बलिदान दिवस की शुरुआत इंदौर और अजमेर में की गई।भारत में 16 जून पर हर साल अखिल भारतीय सिंधु सेवा संघ वर्तमान में अखिल भारतीय सिंधी समाज जे शाखाओं द्वारा सिंधु पति सिंध के हिंदू वीर राजा के बलिदान दिवस मनान प्रारम्भ किया गया।16 जून 2026 के अवसर पर पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर,अजयमेरू सेवा समिति,सिन्धु ज्योति सेवा समिति,उदय अकादमी सहित अन्य संगठनो के पदाधिकारियो ने सिंधु पति हिंदू सम्राट दाहिरसेन के 1314 वे बलिदान को अपने अपने स्तर पर मनाये जाने की अपील की है।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,दिनेश मूरजानी,शंकर छत्तानी,गोविन्द लालवानी,राजेश झूरानी,राजेश लालवानी,रमेश दतवानी,मंधाराम भिरयानी एवं अन्य ने बताया कि अजमेर में पुष्कर रोड स्थित हरिभाउ उपाध्याय नगर में सिंधु पत्ती सम्राट महाराजा दाहिरसेन की स्मृति में विशाल स्मारक स्थल पर नमन किया जायेगा।समस्त नागरिको स पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संरक्षक महन्त टहलगिरी गोस्वामी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,राजेन्द्र मूरजानी,गोविन्द लालवानी,सन्त प्रकाश उदासी आदि ने सबसे अपील की है कि महाराजा दाहिर सेन को बलिदान दिवस पर नमन करे।

+