गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के अवसर पर आगामी 18 जून तक निरन्तर सुखमनी साहिब पाठ जारी,

अजमेर 08 जून 2026,शहीदों के सरताज धन धन सतगुरु साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी गुरुपर्व आगामी 18 जून को मनाया जायेगा।जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के सरदार भजन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस उपलक्ष में गुरूद्वारा श्री गुरु नानक दरबार एचएमटी टाउनशिप शहीद भगात सिंह मार्ग परिसर में स्त्री सत्संग सभा के तत्वावधान में पिछले माह की 28 मई से प्रतिदिन साँयकाल 4.15 बजे से 5.45 बजे तक श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ कीये जा रहे हैं।समूह साध संगत से करबद्ध निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में कि श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ में शामिल होकर गुरु साहिब की महान शहादत को कोटि कोट नमन करिये।

+