पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में भक्तिरस के रंगारंग कार्याक्रम का आयोजन 9जून को
अजमेर 08 जून 2026,पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में विश्व के समस्त सन्तो महापुरूषो को नमन किया जाता है।सिन्धी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में लंगर प्रसादी का श्रद्वालुओ को जमीन पर सबको एक साथ बैठाकर भोजन खिलाने का उद्वेश्य गुरू नानक देव जी का संदेश छोटे बडे का भेद समाप्त करने के उद्वश्य से ऐसा किया जाता है।सिन्धी मण्डल के सचिव शंकर छत्तानी व कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी ने बताया कि पुरषोत्तम अधिक मास में आज मंगलवार 09 जून को पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में मनोज झामनानी एवं उनकी मण्डली के तत्वावधान में भक्तिरस के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।इसके पश्चात आम भण्डारे लंगर प्रसादी का आयोजन किया जायेगा।इस कार्यक्रम में अध्यक्ष नारी भाई देवानी,सचिव शंकर छततानी,कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी,महासचिव रमेश लालवानी,इन्द्र विधानी,राजेन्द्र मूरजानी,दुल्हानो मल रामचन्दानी,लक्ष्मण सिंह पंवार,भगवान हरवानी,महेश वरलानी,सौरभ जेठवानी,जय शिवनानी,लक्की शिवनानी, बच्चू हरवानी,दौलतराम खुशलानी, प्रकाश अगन छबलानी आदि अपनी सेवाऐं प्रदान करेंगे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 09 June 2026
- Total Views:- 37
