खाद्य सुरक्षा दिवस पर व्यापारिक महासंघ की अपील: अखबार की कटिंग में खाद्य सामग्री परोसने से बचें

अजमेर 08 जून 2026,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर समस्त खाद्य सामग्री से जुडे होलसेल व रिटेल व्यापारियो से अपील की है कि खाद्य सामग्री को अखबारो की इंक स्याही से बचाकर ही आम जन तक पहुचाने के प्रयास किये जाये।महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा दिवस पर शोध की जानकारी सार्वजनिक करके बताया गया हे कि अखबारो की स्याही से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पडता है।इसलिए महासंघ के उपाध्यक्ष संजीव खण्डेलवाल,श्रीमती कुशाल जैन,प्रदीप अग्रवाल,किशन पारीक,रणवीर सैनी,आशीष शर्मा,किशोर टेकवानी,कमलेश हेमनानी,अश्वनी शास़्ी,हाजी फखर काजमी,शराफत हुसैन घोसी,विजय खेमानी,मानमल गोयल,ठाकुर प्रसाद,अनिल सोनी,अनिल आडवानी,विजय गोयल,संजय गुप्ता,संदीप रांका,घनश्याम परयानी,सुरेन्द्र कुमार चैबे,सरदार भजन सिंह, दिनेश मूरजानी,राजू भक्तानी,रमेश मूरजानी एवं अन्य ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर व्यापारियो से गर्मियो व बरसात के मौसम के साथ साथ माहर्रम के अवसर पर एवं अन्य दिनो पर भी सुरक्षित खाद्य सामग्री का निर्माण करने की अपील की है।महासंघके रमेश लालवानी ने बताया कि महासंघ ने किसी के भी जीवन से खिलवाड नही करने की अपील की है।महासंघ ने असुरक्षित खाद्य सामग्री के निर्माण की जानकारी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ अधिकारी डा.ज्योत्सना रंगा को उनके मोबाईल संख्या 9413851400 पर भी प्रदान की जा सकती है।रमेश लालवानी ने बताया कि विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस प्रत्येक वर्ष 07 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।

+