मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राज्य सरकार ने बढ़ाया वेतन, आदेश हुआ जारी
अब्दुल कादर भोपाल, 8जून मध्य प्रदेश के एक लाख से अधिक संविदा अधिकारी-कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने उनके पारिश्रमिक में 4.46 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। वित्त विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। यह वृद्धि पिछले वर्ष दी गई 3.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी से अधिक है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 08 June 2026
- Total Views:- 29
