मध्यप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
अब्दुल कादर इंदौर, बारिश,ओलावृष्टि और तेज आंधी के दौर के बाद मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब अगले करीब एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। इस दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी का असर धीरे-धीरे तेज होगा। हालांकि राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी, क्योंकि 15 अप्रैल 2026 के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 10 April 2026
- Total Views:- 12
