7 जून से 14 जून तक सिंधी बाल संस्कार शिविर होगा आयोजित,6 वर्ष से 12 वर्ष के अनेक बच्चे लेंगे शिविर का लाभ

अजमेर 08 जून 2026,में सिंधी भाषी विघार्थियों एवं अन्य के लिए 06 वर्ष से 12 वर्ष की आयु से बच्चों को 07 जून से 14 जून तक संस्कार शिविर आयोजित करके निःशुल्क शिविर के माध्यम से योगा,सिन्धी संस्कार,उडेरो लाल झूलेलाल की जीवनी व परिवार की जीवनी,जीवन स्थल,माता पिता के नाम,झूलेलाल के साथ साथ अन्य प्रमुख सन्तो महात्माओ के जीवन की जानकारी,राजा दाहिर के जीवन की जानकारी सहित अन्य संस्कार शिविर का आयोजन रविवार से 14 जून रविवार तक आयोजित किया जा रहा है।पूर्व पार्षद समाज सेवी किशन लालवानी ने पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि सिंधी समाज के बाल संस्कार का आयोजन झूलेलाल मन्दिर नन्द नगर परिसर में आयोजित किया जा रहा है जिसको अनेक बच्चे लाभ ले रहे है।लालवानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ हरीश मलकानी ने झूलेलाल व अन्य महापुरूषो के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया गया।प्रमुख मुखी किशन लालवानी ने रमेश लालवानी को बताया कि सिन्धी बाल संस्कार शिविर के आयोजक मण्डल में श्रीमती पुष्पा चंचलानी,हर्षा फलवानी,भारती गिदवानी,भावना लालवानी,वर्षा खूबानी,ऋतु देवानी,वर्षा कर्मचन्दानी,बंटी डेटानी,मुरली तिलोकानी,लक्ष्मणदास गुरनानी,सुरेश देवानी,दिलीप ज्ञानचन्दानी,वासदेव गुरनानी,भगवान तिलोकानी,हरि किशन तिलोकानी,हरगुन लालवानी,मुरली तिलोकानी,दिलीप ज्ञानचन्दानी शिविर संयोजक,हर्षा फुलवानी,श्रीती भारती गिदवानी,श्रीमती सानिया खूबानी,किशन लालवानी लक्ष्मणदास आदि द्वारा सेवाऐ प्रदान की जा रही है,

+