बौद्व मठठ गौतम नगर में बुद्व के सिद्वान्तो और बौद्वाचार्य राहुल सुमन छाबडा के जीवन पर प्रकाश गोष्ठी,
अजमेर 08 जून 2026,अजमेर में बौद्व मठठ के संस्थापक बौद्वाचार्य राहुल सुमन छाबडा की जयन्ति के अवसर पर आज मंगलवार 09 जून को प्रातः काल 10.00 बजे बौद्व मठठ महाबोद्वि विद्यालय गौतम नगर में महात्मा बुद्व के सिद्वान्तो और बौद्वाचार्य राहुल सुमन छाबडा के जीवन पर प्रकाश वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।कार्यक्रम की संयोजिका बौद्व मठठ की सचिव व महाबोद्वि विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनी गुणवन्त ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि कार्यक्रम की अध्यक्षता बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल करेंगे।मुख्य वक्ता के रूप में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जनसेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी बौद्वाचार्य राहुल सुमन छाबडा के जीव चरित्र पर प्रकाश डालेंगे।कार्यक्रम में सुमन गौड,चन्द्र लखानी,राकेश राजोरिया,श्रीमती याशिका,सुश्री कीर्तिका,सुश्री प्रेरणा,श्रीमती सोनी राहुल,श्रीमती उषा कुंपावत,रमेश लालवानी,सरदार भजन सिंह,एडवोकेट वाहेदा चिश्ती और अन्य सम्म्लित होंगे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 08 June 2026
- Total Views:- 48
