घण्टाघर बाजार से पुराने ओवर ब्रिज का मलवा महासंघ के प्रयास से हटा, सामाजिक दर्पण व अन्य मीडिया का भी जताया आभार,
अजमेर,8 जून 2026, घण्टाघर रेल्वे स्टेशन के सामने के पास पुराने रेल्वे ओवर ब्रिज के आठ साल से दो फुट तक के फाउंडेशन पिलर के अवशेष को श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रयासो से नगर निगम के द्वारा तोडा गया परन्तु मलवा नही उठाया जा रहा था।धण्टाधर व्यापारिक संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता व उपाध्यक्ष संदीप रांका ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि इससे जायरीनो,पर्यटकों,व्यापारियों व यात्रियांे को आवागमन में और व्यापारियो को अपने वाहन खडे करने में बहुत समस्या का सामना करना पड रहा है।घण्टाघर व्यापारिक संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नगर निगम प्रशासक शक्तिसिंह राठौड को ज्ञापन देकर प्रतिलिपि श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और महासचिव रमेश लालवानी को देते हुए बताया कि आगामी दिनो में मोहर्रम प्रारम्भ होने वाला है इससे आने जाने वाले जायरीनो को बहुत परेशानी होगी और दुर्धटनाग्रस्त भी हो सकते है।व्यापारिक संध के अध्यक्ष संजय गुप्ता,उपाध्यक्ष संदीप रांका ने बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और मीडिया के सहयोग जिला प्रशासन नगर निगम अजमेर द्वारा बाजार के मध्य में पडा हुआ मलवा हटवा दिया गया हे परन्तु सडक के खडडे नही भरवाये बनवाये गये है।बाजार के प्रतिनिधियो सुरेन्द्र कुमार चैबे,दिलीप मंगलानी,महासचिव राजेन्द्र गुप्ता,सचिव अभिषेक रावत,कोषाध्यक्ष ललित खेमानी,सलाहकार मोती जेठानी और राजा सदनानी ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी से आयुक्त नित्या के और जिलाधीश लोक बंधु से दुकानो के सामने अपने वाहनो के खडा होने के लिए पार्किग की अनुमति दिलवाने ताकि अनाधिकृत वाहन खडे नही हो।महासंघ ने मोहर्रम से पूर्व जायीनो और पर्यटको के लिए दरगाह जाने के ओर दरगाह से आने पर रेल्वे स्टेशन तक जाने ,व क्लाक टावर थाने जाने के लिए साईन बोर्ड लगवाने की मांग की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 08 June 2026
- Total Views:- 59
