अजमेर में 12 जून को निकलेगी गौ संरक्षण जन-जागरण रैली, राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग होगी मुखर
अजमेर, 7जून, अजमेर में गौ संरक्षण और गौ संवर्धन को लेकर जन-जागरण अभियान के तहत 12 जून को एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। मुस्लिम एकता मंच के तत्वावधान में हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के निज़ाम गेट से शुरू होने वाली इस रैली में गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। आयोजकों के अनुसार रैली का उद्देश्य केवल मांग रखना ही नहीं, बल्कि पशु संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना भी है। लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए आयोजित इस जन-जागरण रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 08 June 2026
- Total Views:- 70
