श्री राम मन्दिर, ज्ञान विहार में श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र का प्रसंग हुआ

अजमेर 7 जून, श्री राम मन्दिर, ज्ञान विहार कॉलोनी, अजमेर में श्री दीपचंद श्रीया व दीपक श्रीया परिवार द्वारा कराये जा रहे श्रीमद् भागवत कथा के सातवें अंतिम दिन रविवार शाम को भगवान सुदामा चरित्र का प्रसंग हुआ l व्यास पीठ से श्री वृंदावन धाम के कथा प्रवक्ता श्री शिवम कृष्ण जी महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी में कथा वाचन किया उन्होंने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मित्रता कृष्ण और सुदामा जैसी होनी चाहिए, जिसमें स्वार्थ, कपट और अहंकार का कोई स्थान न हो l उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण का वास्तविक लाभ तभी है जब उसके ज्ञान को वास्तविक जीवन में उतारा जाये कथा के दौरान कृष्ण सुदामा मिलन का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे l उन्होंने इस अवसर पर अपने सहयोगियों के साथ सुंदर सुंदर भजन भी प्रस्तुत किये जिन पर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने लगे l इस अवसर पर श्री जगन्नाथ भगवान की नयनाभिराम झांकी भी सजाई गयी l कथा के अंत में सभी भक्तों को अटका प्रसाद वितरित किया गया l कार्यक्रम आयोजक दीपचंद श्रीया व दीपक श्रीया ने बताया कि इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिला व पुरुष तथा गणमान्य महानुभाव कथा का श्रवण कर धर्म लाभ उठा रहे हैं l रविवार को कथा में एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, आशीष मंगल, प्यारे मोहन बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, अरुण लाखोटिया, डॉ दिनेश मुंदड़ा, सुनील पालरेचा, पदमचंद डाणी, संजय कंदोई, सुरेश गोयल, विनय गुप्ता, शैलेंद्र अग्रवाल, सीताराम गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, विवेक पलसानिया, नंद किशोर गोयल, दिनेश खंडेलवाल, योगेश शर्मा, मुक्तिराम बीकानेरिया, सुभाष शर्मा, गोपी खंडेलवाल, मुकेश बंसल, जगदीश चंद ऐरन, ललित डीडवानिया, नीरज कंसल सहित काफी संख्या में गणमान्य भक्तजन व समाज बंधु उपस्थित रहे तथा कथा श्रवण कर लाभांवित हुए l इन्होंने कथा प्रवक्ता श्री शिवम कृष्ण जी महाराज का माल्यार्पण कर व साफ़ा, शॉल व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया, महाराज जी ने इन सभी का दुपट्टा पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया l इस अवसर पर कथा आयोजक दीपचंद श्रीया व दीपक श्रीया का भी अनेक भक्तजनों की और से शॉल व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया l दीपचंद श्रीया एवं दीपक श्रीया ने बताया कि सोमवार को प्रातः हवन पूजा के साथ श्री मद भागवत कथा की पूर्णाहुति होगी l

+