बिहार में मिली सोने चान्दी से लिखी बौद्व पाण्डुलिपियों पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन बौद्व मठठ गौतम नगर में 7 जून को होगा
अजमेर,6 जून 2026,बिहार में पिछले दिनो मिली सोने चान्दी से लिखी बौद्व विचार धारा की पाण्डुलिपियों पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन बौद्व मठठ गौतम नगर में रविवार 07 जून को किया जायेगा।बौद्व मठठ की सचिव श्रीमती सोनी गुणवनत राहुल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि वैचारिक गोष्ठी की अध्यक्षता सम्यक दृष्टि के सम्पादक गुणवन्त राहुल करेंगे और मुख्य वक्ता के रूप में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी होंगे।सोनी राहुल ने बताया कि वैचारिक गोष्ठी का विषय महात्मा बुद्व से सम्बंधित स्मृतियो को विश्व स्तर पर संरक्षण करवाना और सरकार से अन्य देशों से भी बुद्व की स्मृतियो को संरक्षित करवाने की मांग की जायेगी।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः काल 10 बजे सर्वधर्म प्रतिनिधियों के द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना होगी और महात्मा बुद्व की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा।इस अवसर पर गुरू एस एन गोयनका के प्रवचन और जल,थल,नभ और दसो दिशाओ के प्रणियो के मंगल की प्रार्थना की जायेगी।कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र कुमार,श्रीमती लक्ष्मी,श्रीमती अनिता ,श्रीमती सुनीता चैधरी,सुश्री प्रेरणा,सुश्री कीर्तिका,श्रीमती सोनी राहुल,रमेश लालवानी,राकेश राजोरिया,मोध प्रकाश,सुमन गौड आदि सम्मलित होंगें।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 06 June 2026
- Total Views:- 40
