उदय अकादमी की अजमेर इकाई का गठन, मुकेश ठारानी अध्यक्ष, ओमप्रकाश प्रीतमानी महासचिव हुए नियुक्त

अजमेर 06 जून 2026, भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के माध्मय से देश सेवा करके अपना देश सेवा में योगदान करना व अधिक से अधिक युवाओं को मोटीवेट करके आगे बडने के लिए प्रेरित करना ही एसएसडी उदय अकादमी कांउसिल का मुख्य उद्वेश्य है।उपरोक्त विचार हरि सुन्दर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिसीपल मुस्कान ठारानी के चैम्बर में उदय अकादमी राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित अजमेर इकाई की कार्यकारिणी के गठन के सम्बंध में मीटिंग में एसएसडी उदय अकादमी राजस्थान इकाई के अध्यक्ष रमेश दतवानी ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।राजस्थान प्रदेश इकाई के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि अजमेर के अधिक से अधिक युवाओं को भी एसएसडी उदय अकादमी कांउसिल की नव गठित टीम के माध्मय से भारतीय संध लोक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से सफल होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करना है।इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष मुस्कान ठारानी ने भी अधिक से अधिक युवाओं को यूपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मलित होने के लिए प्रेरित करने की बात कही।अजमेर की कार्यकारिणी में अध्यक्ष मुस्कान ठारानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागचन्द ईसरानी,उपाध्यक्ष अनिल आडवानी,महासचिव ओम प्रकाश प्रीतमानी,सचिव रूकमणी वतवानी,कोषाध्यक्ष भगवान वरलानी,सलाहकार किशोर मंगलानी,संगठन सचिव किशन बदलानी,राजेन्द्र मूरजानी सम्भाग उपाध्यक्ष,रमेश लालवानी राजस्थान प्रदेश महासचिव,सुरेश बबलानी राजस्थान प्रदेश सलाहकार नियुक्त किया गया है।मीटिंग में आगामी जुलाई माह में निःशुल्क मोटीवेशनल सेमीनार का आयोजन करने पर भी विचार विमर्श किया गया।इस अवसर पर नव गठित कार्यकारिणी का उपरणा पहनाकर,माल्यार्ण करके और राधास्वमी सत्संग डेरा ब्यस अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य परमार्थी साखियां व हक हलाल की कमाई भेंट करके सम्मानित किया गया।

+