श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने किशनगढ हवाईअड्डे को अन्तर्राष्ट्रय स्तर का व दरगाह सम्पर्क सडक पर हवाईपटटी की रखी मांग
अजमेर 06 जून 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुखो ने और होटल यूनियन ने राजस्थान के मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा व उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी के माध्यम से प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय उडडयन मंत्री से मांग की है कि अजमेर के किशनगढ हवाई अडडे को अन्र्राष्टीªय स्तर का हवाई अढढा ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के महत्व और जगत पिता ब्रम्हा जी के पुष्कर राज के महत्व को देखते हुए विस्तृत किया जाये।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व श्री श्याम प्रेमी बाजार के अध्यक्ष मानमल गोयल और महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश ललवानी ने बताया कि महासंघ की और से दरगाह अति विशिष्ठ अतिथियो की दरगाह जियारत करवाने के लिए दरगाह सम्पर्क सडक पर हवाई पटटी जो कि पूर्व प्रस्तावित थी उसी स्थान पर शीध्र से शीध्र निर्मित करवाई जाये।होटल व्यवसाय से जुडी श्रीमती गुजन गोयल ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मानमल गोयल और महासचिव रमेश्ज्ञ लालवानी को बताया कि होटल में रहने के लिए आने वालो में प्रत्येक व्यक्ति अथवा बच्चें की आईडी अति आवश्यक की हुई है।इसमें सरकार से अमेन्डमेन्अ सुधार करवाने की मांग की गई है कि एक परिवार के सदस्य की आई आवश्यक करके साथ वालो अन्य के लिए मुखिया से शपथ स्वरूप जिम्मेेदार होने का शपथ पत्र भरवाने का प्रावाधान किया जाना चाहिये।पुष्कर मेडता रेल लाईन को शीध्र चालू करवाने की भी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानमल गोयल,महासचिव रमेश लालवानी,राजेन्द्र मूरजानी,गोविन्द लालवानी,अमित गोयल,कमलेश हेमनानी,गुजन गोयल,किशोर टेकवानी,किशन पारीक,बदरूद्वीन कुरेशी,अब्दुल कादिर,जैनुल आबेदीन धोसी सहित अन्य ने मांग की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 06 June 2026
- Total Views:- 59
