राजस्थान महिला कल्याण मण्डल शाखा के तत्वावधान में 10 दिवसीय समर कैंप का किया शुभारंभ,

अजमेर 06 जून 2026 राजस्थान महिला कल्याण मण्डल शाखा के तत्वावधान में 10 दिवसीय समर कैंप के आयोजन का शुभारम्भ थेरेपी सेंटर मे किया गया।रण सिंह चीता उप निदेशक शिक्षा ने बताया की आज कैंप के शुभारंभ समारोह मे अतिथि के रूप मे प्रेम जी मंगलानी अध्यक्ष श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसाइटी श्रीमती कीर्ति मंगलानी अध्यक्ष श्री सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन ब्यावर ने माँ सरस्वती व स्व सागर मल जी कोशिक बाबूजी के चरणों मे दीप प्रज्वलित करके किया गया।सर ने सभी अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए प्रेम मंगलानी ने पूज्य सिन्धी पंचायत और जन सेवा समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि रण सिंह चीता ने कार्यक्रम में बताया की ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान संजय स्कूल मे प्रतिवर्ष समर कैंप का आयोजन किया जाता हैं।कैम्प का मुख्य उद्देश्य अन्य विधालय के बच्चो के साथ दिवयांगता के प्रति सहानुभूति की समझ विकसित हो और एक दूसरे की दक्षताओ का आदान प्रदान किया जा सके।कैंप मे सीताराम, श्रीमती ट्विंकल सांखला, श्रीमती सुनीता,सुश्री मानसी चैहान,स्टीव लोयल आदि प्रशिक्षको द्वारा स्केटिंग आर्ट एंड क्राफ्ट म्यूजिक एंड डांस इंग्लिश रीडिंग राइटिंग कम्प्युटर सिलाई आदि विषयो पर आनंददायी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।कैंप मे आदर्श विद्या मंदिर एकलव्य अकेडमी संत पीटर एंड पॉल स्कूल फर्स्ट स्टेप स्कूल संजय स्कूल के 20 बच्चे भाग ले रहे है।प्रेम जी मंगलानी व श्रीमती कीर्ति मंगलानी ने बताया की संजय स्कूल द्वारा समर कैंप के माध्यम से बच्चो की प्रतिभा को तराशने का काम किया जा रहा है।अन्य स्कूल के बच्चे यहा आकर दिव्यां्ग बच्चो के प्रति सहानुभूति को महसूस कर रहे है जो की नेक और सराहनीय कार्य है।उन्होने संस्था के साथ हमेशा सहयोग हेतु तत्पर रहने की बात कही। रण सिंह चीता ने बताया की यह कैंप 5 से 15 जून 2026 की अवधि के दौरान प्रात 8.30 से 11.00 बजे तक संचालित किया जा रहा है।आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों का संस्था का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

+