श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के नेत्त्व में लाल कोठी व्यापारिक ऐसोसिएशन का किया गठन, धनश्याम परयानी अध्यक्ष नियुक्त

अजमेर 06 जून 2026, व्यापारियो को अपनी समस्याओं के लिए एक जुट होकर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के साथ मिलकर समस्या समाधान के प्रयास करने से समस्याओ से सफलता मिलेगी।उपरोक्त विचार लाल कोठी व्यापारिक ऐसोसिएशन के संरक्षक रमेश परयानी ने उनके कार्यालय परिसर में नव गठित कार्यकारिणी के गठन के के अवसर पर व्यक्त किये।नव नियुक्त अध्यक्ष धनश्याम परयानी ने बताया कि क्षेत्र की गुजराती भाटिया धर्म शाला जीर्ण शीर्ण अवस्था में है सम्बंधित ट्रस्टियो के द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने लाल कोठी व्यापारिक ऐसोसिएशन के चुनाव समपन्न करवाये जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष घनश्याम परयानी,कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल जैन,उपाध्यक्ष विजय पिक्कू भाई,महासचिव आशीष बिन्दल,कोषाध्यक्ष राजकुमार कोरानी,सलाहकार मनमोहन सिंह,सुरेश परयानी कार्यालय सचिव,मुख्य संरक्षक महेन्द्र बंसल,रमेश लालवानी,रमेश परयानी,संरक्षक भगवान भाई,लाल मूलचन्दानी आदि को कार्यकारिणी में सम्मलित किया गया।समस्त व्यापारियो ने महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और रमेश लालवानी को गुजराती भाटिया धर्मशाला के केयर टेकरों से समस्या और ट्रस्टियो द्वारा अनदेखी करने से धर्म शाला की जीर्णशीर्ण अवस्था,व्यापारियो के लिए क्षेत्र में पार्किंग ओर सुलभ शौचालय आदि के समाधान की बात बताई।

+