ख्वाजा साहब की दरगाह में अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा ने की ज़ियारत , देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

मोहम्मद नज़ीर क़ादरी,, अजमेर। 6 जून,विश्व प्रसिद्ध महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की पवित्र दरगाह शरीफ में अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा अपने परिवार एवं सहयोगियों के साथ जियारत करने पहुंचे। दरगाह शरीफ पहुंचने पर उन्होंने अकीदत के साथ मखमली चादर और फूल पेश कर ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में हाजिरी दी तथा देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, अमन-चैन एवं खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी। जियारत के दौरान खादिम हाजी सैयद मुराद अली ने उन्हें दरगाह शरीफ की विशेष जियारत करवाई। जियारत के बाद पारंपरिक रस्म के तहत दस्तारबंदी की गई तथा दरगाह शरीफ का तबर्रुक दिया, इस अवसर पर महावीर प्रसाद शर्मा ने ख्वाजा साहब की बारगाह में प्रदेश के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन की खुशहाली तथा उन्नति के लिए भी दुआ की। मीडिया से बातचीत करते हुए महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह विश्व में शांति और सौहार्द का प्रतीक है। यहां आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को प्रेम, भाईचारे और एकता के संदेश की आवश्यकता है तथा ख्वाजा गरीब नवाज की शिक्षाएं हमें मानवता की सेवा का मार्ग दिखाती हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बीर, पंचायत समिति ग्रामीण अजमेर की सरपंच सायरा बानो भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी दरगाह शरीफ में क्षेत्र की खुशहाली, विकास और सामाजिक सौहार्द के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री शिवराज सिंह चौधरी ने भी भाग लिया और संगठन की ओर से प्रदेश के कर्मचारियों की बेहतरी के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रसाद, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवदान तथा पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुधीर पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीओ के लिए हाजी सैयद मुराद अली,ने दरगाह शरीफ में प्रदेश की उन्नति, शांति और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला हज कमेटी अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि हाजी सैयद मुराद अली, चंद्र नारायण चौधरी, सैयद ईरफान अली, सैयद मकसूद अली, सैयद शाहरुख अली तथा सैयद अरमान अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

+