हज 2026 से लौटे 428 हाजियों का जयपुर एयरपोर्ट पर
जयपुर, 5 जून। राजस्थान स्टेट हज के निवर्तमान सदस्य जनाब अब्दुल हकीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि हज यात्रा 2026 के मुकद्दस सफर से लौट रहे 428 हाजियों की पहली फ्लाइट जद्दा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात्रि 10:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। जयपुर एयरपोर्ट पर हाजियों के पहुंचने पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं स्वागतकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। हज यात्रा से सकुशल लौटे हाजियों के चेहरों पर खुशी और आध्यात्मिक संतोष साफ झलक रहा था। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने हाजियों को मुबारकबाद देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित लौटने पर खुशी व्यक्त की। एयरपोर्ट परिसर में स्वागत का माहौल उत्साह और श्रद्धा से भरपूर रहा।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 06 June 2026
- Total Views:- 201
