उदय अकादमी की राजस्थान इकाई के तत्वावधान में सिंधी भाषियो का भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए निःशुल्क मोटीवेशनल सेमिनार का 14 जून को उदयपुर में होगा आयोजन
05 जून 2026,सिन्धी समाज के युवाओं को देश की ब्यरोक्रेसी में अपना योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यरत उदय अकादमी पंजीकृत नागपुर की राजस्थान शाखा द्वारा आयोजित बैठक में मुख्य संरक्षक व पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने घोषणा की कि सिन्धी समाज द्वारा उदयपुर में आईएएस की कोचिंग लेने वाले राजस्थान निवासी प्रतिभावन सिन्धी युवाओं को बोर्डिंग व लाईब्रेरी की निःशुल्क सुविधा प्रदान करने के अलावा उनकी हर तरह की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।साथ ही उनके द्वारा पूर्व में घोषित 2027 से आईएएस व आईपीएस में उतीर्ण करने पर ₹2 लाख व आरएएस उतीर्ण करने पर ₹1 लाख नकद पुरोत्साहन राशि भी प्रदान की जायेगी।सिन्धी ऐच्छिक विषय की निःशुल्क कोचिंग,लॉजिंग व बोर्डिंग की सुविधा नागपुर मुख्यालय में भी उपलब्ध है।राजस्थान इकाई के अध्यक्ष रमेश दतवानी ने बताया कि उदयपुर की अध्यक्षा शांता किशनानी, दिलीप छतवानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लज्जा रामेजा उपाध्यक्ष तथा भारत पाहुजा सचिव के नेतृत्व में निःशुल्क मोटीवेशनल सेमीनार का आयोजन आगामी रविवार 14 जून को आयोजित किया जायेगा।राजस्थान शाखा के लिए प्रो० कमलेश आहूजा सलाहकार व राजेश तलदार कोषाध्यक्ष का भी सहयोग रहेगा।राजस्थान इकाई के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि अजमेर और चितौड़गढ़ इकाई की घोषणा भी आगामी सप्ताह में की।जाएगी।वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ज्ञानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि आगामी 14 जून रविवार को श्री झूलेलाल भवन शक्ति नगर,उदयपुर में प्रातः 10-00 बजे आयोजित होने वाले 4 जी निःशुल्क यूपीएससी आईएएस मोटीवेशनल सेमिनार कक्षा 12वीं व अधिक शिक्षित 28 वर्ष की आयु तक के युवाओं को कार्यरत व विगत वर्ष यूपीएससी में उतीर्ण युवाओं द्वारा अपने अनुभव व इस परीक्षा में सफलता के मन्त्र साझा किए जाएंगे।निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य किया गया है।उदयपुर की अध्यक्षा श्रीमती शांता किशनानी ने बताया कि सेमिनार में भाग लेने वाले प्रत्येक युवा को मोमेंटो व सर्टिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा।राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष रमेश दतवानी व राजस्थान प्रदेश के महासचिव रमेश लालवानी ने अधिक से अधिक युवाओ को निःशुल्क सेमीनार का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की हैं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 05 June 2026
- Total Views:- 36
