दरगाह क्षेत्र के विद्युत तार अंडरग्राउंड कराने की व्यापारिक महासंघ की मांग, प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील

अजमेर 05 जून 2026, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियो ने मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा ,उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी,सम्भागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड,जिलाधीश लोक बंधु और अजमेर विद्युत वितरण निगम के एमडी एवं अन्य सम्बंधितों से पूर्व में भी अनेक बार मांग की जा चुकी है कि ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ति गरीब नवाज की दरगाह के आसपास के संकरे क्षेत्रो और बाजारो के विद्युत तारो को अण्डर ग्राउण्ड करवाये जाने की मांग की जा चुकी है।महासंघ के उपाध्यक्ष और श्री नला बाजार व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद और महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि मदार गेट से जटियावास,नला बाजार,श्री नला बाजार,धसेटी बाजार,डिग्गी बाजार,धमण्डी,खारी कुई,अहाता मौहल्ला,सदर बाजार,शोर गरान मौहल्ला,सिलावट मौहल्ला,झूला मौहल्ला,चौधर मौहल्ला,लंगर खाना गली, पन्नीगरान चौक,अन्दर कोट,त्रिपोलिया गेट,बडा पीर,ढाई दिन का झोंपडा,दरगाह बाजार,धान मण्डी, देहली गेट,लक्ष्मी चौक,पीर मिठठा गली,पुरानी मण्डी,लौंगिया मौहल्ला देहली गेट,श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज, महावीर सर्किल,आगरा गेट,ऋषि धाटी,कमला बावडी सहित आदि ख्वाजा मुईनुद्वीन हसन चिश्ति गरीब नवाज की दरगाह से जुडे महत्वपूर्ण बाजारो में इन्स्यूलेटेड वायरिंग करवाने और अण्डर ग्राउण्ड वायरिंग करवाने की मांग की है।मांग करने वालो में महेन्द्र बंसल,राजेन्द्र मूरजानी,विजय गोयल,ठाकुर प्रसाद,रमेश लालवानी, दीपक नवलानी,कमलेश हेमनानी,किशन छबलानी,साजन छबलानी,प्रशान्त शर्मा,शराफत हुसैन घोसी, साहिल टेकचन्दानी,विजय खेमानी,अश्वनी शास़्त्री,नरेश पहलवान,कैलाश सोनी,अनिल सोनी,गोविन्द लालवानी,मानमल गोयल,सुरेश तम्बोली आदि प्रमुख है।महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि पूर्व में भी आग जनी के अनेक हादसे हो चुके है।

+