हेलमेट जांच के नाम पर वरिष्ठ नागरिकों को परेशान करने का आरोप, पुलिस से मूल कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर ध्यान देने की महासंघ की मांग"

अजमेर 05 जून 2026, पुलिस अपने मूल कार्य चोरियो,तेज वाहन,अवैध,अनफिट वाहन,क्षमता से अधिक सवारी,प्रदूषण युक्त वाहन, मोडीफाईड साइलेन्सर,नशे में वाहन चलाना,ओवर लोड वाहन सहित अन्य मूल कार्य नही करके यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट के नाम पर वरिष्ठ नागरिको को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है।वरिष्ठ नागरिक जो कि अत्यन्त धीमी गति से ही वाहन चलाते है।इस सम्बंध में पिछले मई माह में भी श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधी मण्डल किशन पारीक,कमलेश हेमनानी,सुरेश तम्बोली,दिलीप बूलचन्दानी, किशोर टेकवानी,रणवीर सैनी,आशीश शर्मा सहित अन्य ने पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड को एसपी के कक्ष में व्यक्तिगत रूप से भी बताया था कि हेलमेट के नाम पर वरिष्ठ नागरिको को परेशान किया जा रहा है।प्रतिनिधी मण्डल ने पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को बताया कि वरिष्ठ नागरिक का हेलमेट नही पहनने पर फोटो खींचकर चालान बना दिया गया।वरिष्ठ नगारिक ने बताया कि हेलमेट नही पहनने का कारण भी नही पूछा जाता और सीधे चालान बना दिया जाता इस सम्बंध में वरिष्ठ नागरिक ने महासंघ के पदाधिकारियो को बताया कि वह अत्यन्त ही धीमी गति स्पीड से वाहन का संचालन करते है इसीलिए ट्राफिक पुलिस आसानी से रोक भी लेती है,मोबाईल से फोटो खीच लेती है उन्होने बताया कि तेज गति से वाहन चलाने वाले उनकी पकड से दूर रहते है।वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि उनके पास हेलमेट नही पहनने का डाक्टर का लिखा प्रमाण,आ सी अपडेटेड है, ड्राईविंग लाईसेन्स अपडेटेड,इन्श्योरेन्स अपडेटेड,गाडी के खरीद के बिल सहित अन्य समस्त दस्तावेज होने के बावजूद वरिष्ठ नागरिको से दस्तावेजो के होने नही होने की पूछताछ भी नही की जाती है।

+