पर्यावरण प्रमुख सुरुचि अग्रवाल ने जन्मदिवस पर किया गौसेवा का कार्य
आशा खत्री,, किशनगढ़। 4जून,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, बनीठनी शाखा किशनगढ़ की पर्यावरण सह प्रमुख सुरुचि अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर म दनेश गौशाला में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीमार एवं असहाय गायों के लिए लापसी, गुड़ एवं हरे चारे का वितरण किया गया। सुरुचि अग्रवाल ने अपने जन्मदिवस को सेवा और धर्म से जोड़ते हुए गौशाला में तुलादान भी किया तथा पुरुषोत्तम मास में पुण्य लाभ अर्जित किया। उपस्थित सदस्यों ने गौसेवा को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में शाखा संस्थापक अध्यक्ष सरोज शर्मा, शाखा अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, सचिव उषा शारदा, पर्यावरण प्रमुख संगीता अग्रवाल, कार्यालय संगिनी रितु मंघनानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने गौमाता की सेवा कर उनके स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की तथा सुरुचि अग्रवाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। अंत में गौशाला प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया और समाज में सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं गौसेवा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 05 June 2026
- Total Views:- 52
