सेन्सर बोर्ड के 29 वर्ष तक अध्यक्ष फिल्म निर्माता व निर्देशक पहलाज निहालानी की सेवाओं को नमन,
अजमेर 04 जून 2026, भारतीय फिल्मों के सेन्सर बोर्ड के 29 वर्ष तक अध्यक्ष रहे फिल्म निर्माता व निर्देशक पहलाज निहालानी की सेवाओ को अनेक संगठनो ने नमन किया है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि अजय मेरू सेवा समिति,उदय अकादमी कांउसिल,सिन्धु ज्योति सेवा समिति,हरि ओम काॅलोनी विकास समिति,श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज,धण्टाधर व्यापारिक संघ,संजय मार्केट यूथ विंग,बिमला मार्केट आदि के पदाधिकारियो ने पहलाज निहालानी के अजमेर में आगमन पर उनको अनेक बार अजमेर पुष्कर में फिल्मो का निर्माण करने की अपील की गई।रमेश लालवानी ने बताया कि पहलाज निहालानी लगभग 29 वर्षाे तक भारत सरकार की फिल्मों के सेन्सर बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर रहकर अपनी सेवाएं प्रदान की।लालवानी ने बताया कि पहलाज निहालानी से पिछले समय आगमन पर उन्होने सिन्धी फिल्म बनाने के सवाल पर बताया था कि वर्तमान में फिल्म बनाना बहुत महंगा काम है।पहलाज निहालानी की सेवाओ को नमन करने वालो में विख्यात कलाकार मंधाराम भिरयानी,पूनम गीतांजली,तेजभान आसवानी,गिरीश आसवानी,राजू जोधानी,श्रीमती श्वेता शर्मा,श्रीमती जमुना ,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संरक्षक महन्त टहलगिरी गोस्वामी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,शंकर छत्तानी,रमेश शिवनानी ,इन्द्र विधानी,उदय अकादमी कांउसिल राजस्थान इकाई के अध्यक्ष रमेश दतवानी,महासचिव रमेश लालवानी,रमेश मूरजानी,श्री श्याम प्रेमी बाजार के महासचिव गोविन्द लालवानी,राजेश झूरानी,अनिल आडवानी,सन्त प्रकाश उदासी,किशोर मंगलानी सहित अनेक अन्य ने फिल्म निर्माता व निर्देशक और सेन्सर बोड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहालानी की सेवाओं को नमन किया है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 04 June 2026
- Total Views:- 47
