सन्त हमेशा अपने सम्पर्क में आने वाले जीवो को संस्कार वान बनाते व मोक्ष मार्ग बनाते है। रामप्रकाश

अजमेर 04 जून 2026, प्रेम प्रकाश आश्रम और भारतीय सिंधु सभा वैशाली नगर इकाई के तत्वावधान में प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित सिंधी बाल संस्कार शिविर के गुरूवार को समापन के अवसर पर समारोह में सिंधी युवा संगठन ने समस्त बच्चों और अध्यापकों को उपहार प्रदान किये।सचिव राजा सोनी ने बताया 28 मई से प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित किये गये सिंधी बाल संस्कार शिविर का समापन समारोह गुरुवार को प्रेम प्रकाश आश्रम के संत स्वामी रामप्रकाश महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।समारोह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधी गीत, कविता, नित्य,योग,नाटक मंचन कर छोटे-छोटे बच्चों सब का मन मोह लिया साथ ही सिंधु पति महाराजा दाहिर सेन,सिंध प्रदेश और भारत माता के चित्र पर रंग भरो पत्रियोगिता में रंग बर कर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।संगठन के संस्थापक कुमार लालवानी ने सोशल मीडिया के माध्मय से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी का जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि शिविर में सम्मलित 70 बच्चों लंच बॉक्स व खाने के सामान रखने के लिए डब्बों का सेट प्रदान किया गया।इस अवसर पर संत राम प्रकाश ने अपने प्रवचनो में कहा कि सन्त हमेशा अपने सम्पर्क में आने वाले जीवो को संस्कार वान बनाते है साथ ही वे उनको मोक्ष मार्ग बनाते है।आश्रम के सेवादारी हशु आसवानी, सिंधु सभा के मोहन कोटवानी और पुरषोत्तम जगवानी ने सिन्धी युवा संगठन के सचिव नारायण सोनी (राजा) जय प्रकाश सोनी, घनश्याम फुलवानी, पुरषोत्तम, राजू जेनानी आदि सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया,

+