मोहर्रम आगामी दिनो मे मेला क्षेत्र धण्टाघर बाजार से पुराने रेल्वे ओवर ब्रिज का मलवा नही उठाया जारहा,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने प्रशासक सम्भागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड से कार्यवाही की मांग

अजमेर 04 जून 2026, धण्टाघर रेल्वे स्टेशन के सामने के पास पुराने रेल्वे ओवर ब्रिज के आठ साल से दो फुट तक के फाउंडेशन पिलर के अवशेष को श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रयासो से नगर निगम के द्वारा तोडा गया परन्तु मलवा आज तक बाजार के मय में पडा हुआ है।धण्टाधर व्यापारिक संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता व उपाध्यक्ष संदीप रांका ने बताया कि इससे जायरीनो,पर्यटकों,व्यापारियों व यात्रियांे को आवागमन में और व्यापारियो को अपने वाहन खडे करने में बहुत समस्या का सामना करना पड रहा है।घण्टाघर व्यापारिक संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नगर निगम प्रशासक शक्तिसिंह राठौड को ज्ञापन देकर प्रतिलिपि श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और महासचिव रमेश लालवानी को देते हुए बताया कि आगामी दिनो में मोहर्रम प्रारम्भ होने वाला है इससे आने जाने वाले जायरीनो को बहुत परेशानी होगी और दुधा्रनाग्रस्त भी हो सकते है।व्यापारिक संध के अध्यक्ष संजय गुप्ता,उपाध्यक्ष संदीप रांका,सुरेन्द्र कुमार चैबे,दिलीप मंगलानी,महासचिव राजेन्द्र गुप्ता,सचिव अभिषेक रावत,कोषाध्यक्ष ललित खेमानी,सलाहकार मोती जेठानी और राजा सदनानी ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी से आयुक्त नित्या के और जिलाधीश लोक बंधु से दुकानो के सामने अपने वाहनो के खडा होने के लिए पार्किग की अनुमति दिलवाने ताकि अनाधिकृत वाहन खडे नही हो।महासंघ ने मोहर्रम से पूर्व जायीनो और पर्यटको के लिए दरगाह जाने के ओर दरगाह से आने पर रेल्वे स्टेशन तक जाने ,व क्लाक टावर थाने जाने के लिए साईन बोर्ड लगवाने की मांग की है।इस अवसर पर पण्डित,फतेहचन्द, लक्ष्मन,अभिषेक,मोती जेठानी,प्रदीप,रवि,सौरभ,गुरूदयाल,मनोज कुमावत,रामरूख पालीवाल,जे.पी.त्रिपाठी,कैलाश, धार्मेन्द्र गुप्ता,विमल कुमार,भूपेन्द्र सहित अनेक अन्य सम्मलित थे।

+