श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को

अजमेर,श्री मानस मण्डल पट्टी कटला, अजमेर के तत्वावधान में दिनांक 11 अप्रैल शनिवार को शाम 5.30 बजे से श्री मानस मण्डल के 72वे स्थापना दिवस के अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें श्री अशोक तोषनीवाल एवं श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मण्डल,अजमेर के द्वारा अपनी अमृतमयी वाणी से श्रीराम दरबार के भजनों के साथ बाबा को रिझायेगें l संस्था के अध्यक्ष हनुमान श्रीया एवं सचिव नंद किशोर गोयल ने बताया कि इस अवसर पर श्री राम दरबार का नयनाभिराम श्रृंगार किया जायेगा व मण्डल परिसर को भव्य रूप से सजाया जायेगा l मंडल के संरक्षक सूरज गर्ग, अध्यक्ष हनुमान श्रीया, सचिव नंद किशोर गोयल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, प्रेमप्रकाश लकड़ी वाले, ललित अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि मानस मंडल, पट्टी कटला में राम दरबार की ऐसी दुर्लभ तस्वीर विराजमान है जिसमें सीता माता भगवान श्री राम के गोदी में विराजित हैं और हनुमान जी श्री राम भगवान के चरण दबा रहे हैं l इस दुर्लभ तस्वीर के दर्शन से ही भक्तों का कल्याण हो जाता है l संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि भजन संध्या के पश्चात आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया जायेगा उन्होंने सभी धर्म प्रेमी भक्तगण को स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है l

+