नारी शाला रोड सुभाष नगर विश्वकर्मा मन्दिर व जन सेवा समिति की ओर से 10 दिवसीय जल व शरबत सेवा पूर्ण,

अजमेर 03 जून 2026,जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के और विश्वकर्मा मन्दिर सुभाष नगर नारी शाला रोड के सेवादारी सरदार भजन सिंह के नेतृत्व में गर्मी के मौसम को देखते हुए में प्रतिदिन ठण्डे पानी के कैम्परो से और शर्बत से सेवाएं प्रदान की गई।सरदार भजन सिंह ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सुभाष नगर अण्डर पास के कोने पर गंगा जयन्ति 25 मई से पदमनी एकादशी के अवसर पर और गंगा दशमी पर भी पीने के ठण्डे पानी के कैम्परों से और शरबत से आवागमन करने वालो नागरिको को पीने के पानी व शरबत की सेवा निरन्तर प्रदान की गई।बुधवार को भी सरदार भजन सिंह के साथ महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी,सरदार भजन सिंह के छः वर्षीय पुत्र गुरमीत सिंह और श्रीमती दीपा ने भी सरदार भजन सिंह के साथ सेवाऐ प्रदान की।सरदार भजन सिंह ने बताया कि पिछले लगभग 08 वर्षाे से यह सेवा प्रदान की जा रही है।रमेश लालवानी ने बताया कि कि बुधवार को दस दिवसीय सेवाओं को विराम दिया गया।श्री विश्व कर्मा मन्दिर कमेटी के कार्तिक शर्मा,सुशांक शर्मा,मोहित शर्मा एवं अन्य के द्वारा भी अपनी सेवाऐ प्रदान की गई।

+