महिला मण्डल द्वारा चालीस दिवसीय चालीहा महोत्सव की दुःख भंजनी हालाणी दरबार में तैयारियां प्रारम्भ,

अजमेर 03 जून 2026,सिन्धी समाज की महिला मण्डल के द्वारा चालीस दिवसीय तक पूज्य श्री झूलेलाल साहिब का चालीहा महोत्सव श्री नगर रोड स्थित श्री दुःख भंजनी हालाणी दरबार आयोजित किया जायेगा।सोशल मीडिया के माध्यम से दरबार के सन्त प्रकाश उदासी ने पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को तैयारियो के सम्बंध में बताया कि चालीस दिवसीय पूजन में प्रत्येक श्रद्वालु महिला -पुरूष की एक अपनी मटकी होती है जिसका चालीहा के प्रथम दिवस संकल्प के साथ अखो ,सेसा,पल्लव प्रार्थना से झूलेलाल साहिब के बहिराणे की सवारी के सन्त प्रकाश उदासी द्वारा पूजन करवाया जाता है और प्रतिदिन चालीस दिनो तक अखो आरती,सुखो-सेसा पूजन की सामग्री उस मटकी में डाली जाती है।महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि चालीस दिवस पूर्ण होने पर उसे विधी विधान से पूजन करके जल के जीवो के लिए परवान विसर्जित किया जाता है।दुःख भंजनी हालाणी दरबार के द्वारा 24 अगस्त को आनासागर रामप्रसाद घाट पर पंजडे,भजन गीत,लाल खे रीझायां ,ज्योति प्रज्जवलित करके महिला मण्डली के द्वारा छेज लगाकर नाचकर झूमकर परवान किया जायेगा विसर्जित किया जायेगा।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संरक्षक हनत टहलगिरी गोस्वामी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,अनिल आडवानी,दीपक नवलानी,शंकर छत्तानी,रमेश शिवनानी, रमेश मूरजानी,गोविन्द लालवानी,चन्द्र लखानी,राजेश झूरानी एवं अन्य ने चालीह महोत्सव में पूजन में चालीस दिवस तक सम्मलित होने के लिए सन्त प्रकाश उदासी और नारी भोजवानी से सम्पर्क किया जा सकता है।

+