जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति की मांग,तारागढ, सरवाड व पुष्कर व अन्य प्रतिबंधित पहाडियों पर तीन पहिया ऑटो टैक्सियों को ले जाने पर हो प्रतिबंध,मौहर्रम के अवसर पर किये जाये रोक के पुख्ता इंतजाम
अजमेर 03 जून,जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के पदाधिकारियो ने जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नरेन्द्र कुमार मीना,पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला,सम्भागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड से मांग की है कि मौहर्रम के अवसर पर तारागढ, सरवाड व पुष्कर व अन्य प्रतिबंधित पहाडियों पर तीन पहिया ऑटो टैक्सियों के संचालन पर ठोस तरीके से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिये ऑल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष बदरूद्वीन कुरेशी ,जन सेवा समिति और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,नला बाजार व्यापारिक ऐसोसिएशन के अब्दुल कादिर,शराफत हुसैन घोसी श्री श्याम प्रेमी बाजार के पदाधिकारियो,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ,जन सेवा समिति,ऑल इण्डिया कौमी एकता कमेटी,अजयमेरू सेवा समिति,पूज्य सिन्धी पंचायत,व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज,आगरा गेट व्यापारिक ऐसोसिएशन एवं अन्य संगठनो के पदाधिकारियों ने महावीर सर्किल से दरगाह व गंज की और आने जाने आवश्यक वाहनो के अतिरिक्त समस्त तीन व चार पहिया वाहनों के अवागमन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और महासचिव रमेश लालवानी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड,पुलिस थाना गंज प्रभारी महावीर सिंह चौहान,दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी और पुलिस यातायात निरीक्षक टीआई नीतू राठौड के साथ जिलाधीश कार्यालय परिसर में हुई संयुक्त वर्ता में दरगाह बाजार,धान मण्डी,देहली गेट,गंज,महावीर सर्किल के व्यापारियों की समस्या के स्थाई समाधान के सम्बंध में महावीर सर्किल से ही वाहनो के प्रवेश पर पाबन्दी लगाने का सुझाव दिया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 03 June 2026
- Total Views:- 70
