युवा नेता वसीम खान ने वैभव गहलोत से मुलाकात कर दी जन्मदिन की बधाई
जयपुर, 2 जून। AICC मेंबर एवं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर युवा नेता एवं समाजसेवी वसीम खान ने उनके निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वसीम खान ने वैभव गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुलाकात के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर समाजसेवी संजीव गर्ग भी उपस्थित रहे।
वसीम खान ने कहा कि वैभव गहलोत का सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा उनके नेतृत्व से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं सुखद जीवन की कामना की,
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 03 June 2026
- Total Views:- 107
