मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, दरगाह क्षेत्र में 5 आरोपी गिरफ्तार

अजमेर। दरगाह क्षेत्र में ज़ायरीनों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाली शातिर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 महंगे एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है। दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर शहर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। उप अधीक्षक लक्ष्मणराम के निर्देशन में दरगाह थाना पुलिस टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। 📹 सीसीटीवी व तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता दरगाह परिसर व आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तथा तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहिद के पास से चोरी के मोबाइल बरामद हुए, जिसके बाद पूरी गैंग का खुलासा हुआ। 👮‍♂️ गिरफ्तार आरोपी शेख अबुजा (22) निवासी केला बाड़ी, अन्दरकोट सुल्तान (25) निवासी मीठा नीम, अन्दरकोट जावेद (22) निवासी मीठा नीम, अन्दरकोट अली अंसारी (26) निवासी भाटमाव, अन्दरकोट मोहम्मद शाहिद (20) निवासी सिलावट मोहल्ला, हाल वैशाली नगर 🔎 आगे की कार्रवाई जारी पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। अन्य साथियों की गिरफ्तारी और और मोबाइल बरामद होने की संभावना जताई जा रही है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

+