धोखाधड़ी कर विदेश जाने वालों के खिलाफ ठोस कदम उठाए सरकार – अजमेर व्यापारिक महासंघ
अजमेर 02 जून 2026 व्यापारियो और अन्य लोगो के साथ घन सम्पति की धोखाधडी करके विदेश चले जाने वालो पर सरकार से ठोस कार्यवाही की मांग करते हुए श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,रणवीर सैनी,राजू भक्तानी,अनिल आडवानी ण्चं अप्य ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंत्रालय और विदेश मंत्री एस जयशंकर और मंत्रालय से विदेश चले जाने वालो के विरूद्व कार्यवाही करने की मांग की है।महासचिव रमेश ने बताया कि वैशाली नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश मूरजानी के साथ अफ्रीका में दवा की ऐजेन्सी दिलवाने के नाम पर ल्गभग एक करोड 11 लख की धोखाधडी का मुकदमा कृष्ण गंज थाने में दर्ज करवाया हुआ है।इसी प्रकार ब्यावर रोड फ्रूट मण्डी के उपाध्यक्ष दिलीप उडेरानी और संजय गिदवानी पुत्र टहलराम ने रामगंज थाने में अजय नगर संस्कार काॅलोनी निवासी मनोज तिलोकानी के विरूद्व शिकायत प्राथमिकी दर्ज करवाकर स्वंय के लाखो रूपये और अन्य लोगे के भी करोडो रूपये की धोखाधडी का आरोप लगाया हैं।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,संरक्षक ओम प्रकाश टांक,संतोष बर्मन,अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,बिमला मार्केट के अध्यक्ष रमेश मूरजानी,राजू भक्तानी,कमलेश हेमनानी,आशीष शर्मा ,राजेश गोयल,किशलन पारी,विजय गोयल,सत्यनारायण गोयल,संजय गुप्ता,संदीप रांका,मोती जेठानी,सुरेन्द्र कुमारचैबे,शंकर छत्तानी,रमेश शिवनानी एवं अन्य ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से धन सम्पति की धोखाधडी करके विदेश चले जाने वालो पर ठोस कार्यवाही की मांग की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 03 June 2026
- Total Views:- 85
