सिन्धी बाल संस्कार शिविर 7 जून से, बच्चों को मिलेंगे संस्कृति और संस्कारों के पाठ
अजमेर 02 जून 2026, सिंधी भाषी विघार्थियों एवं अन्य के लिए 06 वर्ष से 12 वर्ष की आयु से बच्चों को 07 जून से 17 जून तक संस्कार शिविर आयोजित करके निःशुल्क शिविर के माध्यम से योगा,सिन्धी संस्कार,उडेरो लाल झूलेलाल की जीवनी व परिवार की जीवनी,जीवन स्थल,माता पिता के नाम,झूलेलाल के साथ साथ अन्य प्रमुख सन्तो महात्माओ के जीवन की जानकारी,राजा दाहिर के जीवन की जानकारी सहित अन्य संस्कार शिविर का आयोजन आगामी 07 जून रविवार से 14 जून रविवार तक आयोजन किया जायेगा।उपरोक्त जानकारी पूर्व पार्षद समाज सेवी किशन लालवानी ने पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि सिंधी समाज के बाल संस्कार का आयोजन झूलेलाल मन्दिर नन्द नगर परिसर में आयोजित किया जायेगा।लालवानी ने बताया कि प्रमुख मुखी किशन लालवानी के द्वारा नेत्रदान करवाने,देहदान करवाने,रक्तदान करवाने,पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणे,चण्ड,चालीहा महोत्सव,चेटीचण्ड और आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की सहायता के साथ साथ ब्यावर में किसी भी सिन्धी की मृत्यु हो जाने पर उनके निधन और उठावने का संदेश वाॅटस अप पर निःशुल्क प्रदान किया जाता है।रमेश लालवानी ने बताया कि सिन्धी बाल संस्कार शिविर के आयोजक मण्डल में हरि किशन तिलोकानी,हरगुन लालवानी,मुरली तिलोकानी,दिलीप ज्ञानचन्दानी शिविर संयोजक,हर्षा फुलवानी,श्रीती भारती गिदवानी,श्रीमती सानिया खूबानी,किशन लालवानी लक्ष्मणदास आदि से आवेदन फार्म एवं अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 03 June 2026
- Total Views:- 58
