झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल का भव्य लंगर भण्डारा सम्पन्न, दिल्ली वाले गुरूजी को किया नमन
अजमेर 02 जून 2026, पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में विश्व के समस्त सन्तो महापुरूषो को नमन किया जाता है।उपरोक्त जानकारी सिन्धी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी और सचिव शंकर छत्तानी व कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी ने प्रदान करते हुए बताया कि नौतपा के कारण दिल्ली के व्यवसायी नीरज भाई के संयोजन में अपने दिल्ली वाले गुरूजी की महासमाधी स्मृति दिवस के अवसर पर पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में भण्डारे का आयोजन करवाया गया।पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली वाले गुरूजी की स्मृति में पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में मनोज झामनानी एवं उनकी मण्डली के तत्वावधान में भक्तिरस के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसके पश्चात आम भण्डारे लंगर प्रसादी का आयोजन किया गया।भण्डारे में सचिव शंकर छततानी,कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी,नारी देवानी,महासचिव रमेश लालवानी,इन्द्र विधानी,राजेन्द्र मूरजानी,दुल्हानो मल रामचन्दानी,लक्ष्मण सिंह पंवार,भगवान हरवानी,महेश वरलानी,लक्ष्मणदास,प्रकाश अगन छबलानी,सौरभ जेठवानी,जय शिवनानी,लक्की शिवनानी, बच्चू हरवानी,दौलतराम खुशलानी आदि ने अपनी सेवाऐं प्रदान की।लक्ष्मण सिंह पंवार ओर रमेश शिवनानी के संयोजन में आगामी पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण व परिण्डे भी लगाये जायेंगे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 02 June 2026
- Total Views:- 79
