पूज्य झूलेलाल साहिब के चालीहा कार्यक्रम में भक्तों को मिलेगा संत प्रकाश उदासी का आध्यात्मिक सान्निध्य

अजमेर 02 जून 2026,पूज्य झूलेलाल साहिब के चालीहा कार्यक्रम में बाबा हरदयाल कुटियो के सन्त स्वामी प्रकाश उदासी के द्वारा निःशुल्क सेवाऐ प्रदान की जायेगी।सन्त प्रकाश उदासी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि कि पूज्य झूलेलाल साहिब के चालीहा में चालीस दिवस तक निरन्तर व्रत धारण करके सिन्धी समाज के लोगो के द्वारा पूजन और अनेक अन्य आयोजन करके विधी विधान से चालीहा महोत्सव मनाया जायेगा।उदासी ने सोशल मीडिया के माध्यम से रमेश लालवानी को बताया कि आगामी 16 जुलाई से 24 अगस्त तक पूज्य झूलेलाल साहिब के चालीहा का आयोजन सिन्धी समुदाय के द्वारा पूज्य झूलेलाल साहिब के मन्दिरो में निरन्तर विभिन्न दरबारो में पूज्य झूलेलाल साहिब की मण्डली के रागी जत्थे के सन्त प्रकाश उदासी के नेतृत्व में आयोजित किया जायेगा।दरबार साहिब दुःख भंजनी हालाणी दरबार,श्रीनगर रोड,लाल वारी अम्मा,हिम्मत सिंह दरबार के पास,बाबा हरदयाल कुटिया,श्री नगर रोड दरबार,धोला भाटा मन्दिर,महादेव मन्दिर,सिन्धू वाडी,तुल्सी किशन धाम दरबार भगवान गंज सहित अन्य स्थानो पर निरन्तर पूज्य झूलेलाल साहिब के चालीहा के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणे की निःशुल्क सेवाओ के लिए सन्त प्रकाश उदासी और नारी से सम्पर्क करके चालीहा उत्सव में बहिराणे साहिब की निःशुल्क सेवाओ का लाभ लिया जा सकता है।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संरक्षक महन्त टहलगिरी गोस्वामी,संसथापक व महासचिव रमेश लालवानी ,अध्यक्ष राजेन्द्र दूरजानी,दुल्हानो मल रामचन्दानी,श्याम मंधनानी,रमेश मूरजानी,राजू भक्तानी,गोविन्द लालवानी,शंकर छत्तानी,रमेश शिवनानी,इन्द्र विधानी,ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि पूज्य झूलेलाल साहिब का सम्बंध जल एवं ज्योति से है इसलिए जल एवं ज्योति का पूजन सनातन धर्म एवं संस्कृति के अनुसार किया जाता है।

+