मौहर्रम व्यवस्थाओं को लेकर महासंघ की प्रशासन से मांग, बारिश के मौसम में सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की अपील
अजमेर 01 जून 2026, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो ने और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से जुडे जिला स्तरीय शान्ति समिति सदस्यो और जिला स्तरीय सामुदायिक समन्वयक सीएलजी सदस्यो ने जिला प्रशासन से जून माह में आगामी मौहर्रम पर बरसात के मौसम को मध्यनजर रखते हुए जायरीनो और स्थानीय नागरिको के लिए उचित और ठोस प्रबंध करवाने की मांग की है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के जिला स्तरीय शान्ति समिति और जिला स्तरीय सामुदायिक समन्वयक दल सीएलजी के सदस्य रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि बरसात के मौसम में अन्दर कोट बडबाव,झरनेश्वर महादेव मार्ग,त्रिपोलिया गेट,निजाम गेट,नला बाजार,मदार गेट,गांधी भवन,सिनेमा रोड,डिग्गी चैक,तारागढ मार्ग,देहली गेट,लौगिया क्षेत्र,गंज,महावीर सर्किल आदि क्षेत्रों में पानी का तेज बहाव होता है।इसलिए इन क्षेत्रो के लिए गोताखोरों,बाड बचाव कर्मियो,जायरीन के रहने के लिए पक्के और स्थाई स्कूल भनो,धर्म शालाओ,मदरसो,रैन बसेरो पर रहने के प्रबंध करवाने,अस्थाई कैश काउंन्टरो के प्रबंध करवाने,अस्थाई क्लाक रूमो के प्रबंध करवाने,दरगाह बाजार में साफ सफाई और रोशनी के उचित प्रबंध करवाने,मोहर्रम मेला मेलाक्षेत्र के व्यापारियो के विक्रय किये जाने वाले माल के वाहनो के आवागमन हेतु उचित प्रबंध करवाने,स्थानीय नागरिको के वाहनो के आवागमन के उचित प्रबंध,पीने के पानी की उचित आपूर्ति,मेला क्षेत्र के बाजारो में उचित साफ सफाई करवाने,नंगे विद्युत तारों को सुरक्षित करवाने सहित अन्य उचित प्रबंध कराने की मांग की है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,श्याम मंधनानी,दुल्हानों मल रामचन्दानी,सर्वधर्म समिति की जैन धर्म की श्रीमती कुशाल जैन,एडवोकेट वाहेदा चिश्ति,बौद्व धर्म की श्रीमती सुनीता चौधरी,झूलेलाल मन्दिर व झरनेश्वर मन्दिर के रमेश शिवनानी,विजय गोयल,अनिल सोनी,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,ठाकुर प्रसाद,किशन छबलानी,अब्दुल कादिर,गोविन्द लालवानी,हाजी फखर काजमी,दिनेश मूरजानी,चितलेश महेन्द्र बंसल,शराफत हुसैन घोसी,मानमल गोयल,बद्वरूद्वीन कुरेशी,रणवीर सैनी,किशन पारीक,आशीष शर्मा,किशोर टेकवानी,सुरेश तम्बोली आदि ने उचित प्रबंध करवाने की जिला प्रशासन से मांग की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 01 June 2026
- Total Views:- 82
