झरनेश्वर महादेव सिंधी मंडल ने मुक्तिधामों में स्टील की अर्थीयां निशुल्क भेंट की -लाभ लेने की अपील

अजमेर 01 जून 2026,पूज्य झरनेश्वर महादेव सिंधी मंडल के तत्वाधान में विभिन्न मुक्तिधामों में स्टील की अर्थीयां निशुल्क भेंट करके इनका मृतको के अन्तिम संस्कार के एि निःशुल्क लाभ लेने की अपील पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के द्वारा की गई है।पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी और संयोजक शंकर छततानी ने बताया कि आशागंज स्थित महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती मुक्तिधाम परिसर में विभिन्न मुक्तिधामों के लिए 8 स्टील की आर्थियों को विभिन्न श्मशानों के लिए पूजन करके अलग-अलग स्थानों पर भेजने की कार्यवाही की गई।कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी ने बताया कि स्टील की अर्थियो से प्रदूषण संरक्षण,मितव्ययता और अर्थी बंाधने की समस्या से निजात मिलेगी।लालवानी ने बताया कि सचिव शंकर छतानी की प्रेरणा से यह सेवा कार्य सम्पन्न करवाया गया है।इस कार्य में कोषाध्यक्ष रमेश शिवानानी के अथक प्रयासो से दो अर्थियां महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती मुक्तिधाम आशागंज, दो अर्थियां आना सागर पुष्कर रोड स्थित मुक्तिधाम के लिए, दो आर्थियां आंतेड छतरी योजना मुक्तिधाम के लिए और दो आर्थियों को मदार गांधीनगर स्थित मुक्तिधाम में लकड़ी की टालों पर प्रदान की गई है।कोषाध्यक्ष रमेश शिवानी,सचिव शंकर छत्तनी,नारी देवानी,महासचिव रमेश लालवानी,इन्द्र विधानी,राजेन्द्र मूरजानी, दुल्हानो मल रामचन्दानी,कन्हैया लाल तुल्जाराम शर्मा महाराज ने बताया कि यह सेवाएं पूर्णतया निशुल्क है और कोई भी नागरिक सम्बंधित क्षेत्र के मुक्तिधाम की लकडी के टाल से प्राप्त कर प्राणी के अन्तिम संस्कार के पश्चात पुन वापस वही जमा करवा सकता है।

+