दिल्ली वाले गुरूजी की स्मृति में पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल द्वारा 2जून को लंगर प्रसादी का आयोजन

अजमेर 01 जून 2026, पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर सिन्धी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में विश्व के समस्त सन्तो महापुरूषो को नमन किया जाता है।सिन्धी मण्डल के सचिव शंकर छत्तानी व कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी ने बताया कि नौतपा के कारण दिल्ली के व्यवसायी नीरज भाई के संयोजन में अपने दिल्ली वाले गुरूजी की महासमाधी स्मृति दिवस के अवसर पर 31 मई रविवार को अमर शहीद हेमु कालानी डिग्गी चौक स्थित झूलेलाल मन्दिर परिसर में 40 लिटर मिल्क रोज का वितरण पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में किया गया।पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार 02 जून को दिल्ली वाले गुरूजी की स्मृति में पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में मनोज झामनानी एवं उनकी मण्डली के तत्वावधान में भक्तिरस के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।इसके पश्चात आम भण्डारे लंगर प्रसादी का आयोजन किया जायेगा।महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि अध्यक्ष नारी भाई देवानी,सचिव शंकर छततानी,कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी,महासचिव रमेश लालवानी,इन्द्र विधानी,राजेन्द्र मूरजानी,दुल्हानो मल रामचन्दानी,लक्ष्मण सिंह पंवार,भगवान हरवानी,महेश वरलानी,सौरभ जेठवानी,जय शिवनानी,लक्की शिवनानी, बच्चू हरवानी,दौलतराम खुशलानी, आदि अपनी सेवाऐं प्रदान करेंगे।लक्ष्मण सिंह पंवार ओर रमेश शिवनानी के संयोजन में आगामी पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण व परिण्डे भी लगाये जायेंगे

+