पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के तत्वावधान में झूलेलाल मन्दिर में इन्द्र विधानी व शिवनानी को सेवकार्यों हेतु किया सम्मानित,

अजमेर 01 जून 2026, सिन्धी समाज के श्रेष्ठ समाज सेवियो के द्वारा आम भण्डारे लंगर प्रसादी में,हालाणी दरबार, सिकसेम मानवता सेवा केन्द्र ,पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर में सेवाओ और निःशुल्क वीडियो ग्राफी व फोटोग्राफी में अपनी सेवाओ प्रदान करने के लिए झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के मीडिया प्रभारी इन्द्र विधानी और कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी को पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो के द्वारा सम्मानित किया गया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी के नेतृत्व में इन्द्र विधनी और रमेश शिवनानी को राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य परमार्थी साखियां,हक हलाल की कमाई और द्विमासिक पत्रिका स्प्रिचुअल लिंक पुस्तक भेंट करके सम्मानित किया गया।रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर झूलेलाल मन्दिर परिसर में पंचायत के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,महासचिव रमेश लालवानी,श्याम मंधनानी,दुल्हानो मल रामचन्दानी,शंकर छत्तानी,श्रीमती कुशाल जैन,श्रीमती सुनीता चैधरी,लक्ष्मण सिंह पंवार,लक्की शिवनानी,दिव्या शर्मा सहित अनेक अन्य उपस्थित थे।

+