वेदान्त सत्संग भवन कमला बावडी में साप्ताहिक श्रीमद्वभागवदगीता श्लोक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

अजमेर 01 जून 2026,श्री अखिल भारतीय वेदान्त प्रचार मण्डल के तत्वावधान में वेदान्त सत्संग भवन कमला बावडी में श्रीमद्वभागवदगीता श्लोक प्रशिक्षण के निःशुल्क साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।साप्ताहिक श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक शिक्षा सत्र को मिले अपार स्नेह के लिए आयोजक मण्डल ने सहभागियो का आभार व्यक्त किया है।प्रशिक्षण के मुख्य सोमेश चन्दानी और आनन्द चन्दानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्री अखिल भारतीय वेदान्त प्रचार मण्डल के मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि पहले सत्र में जहाँ हमने 5 बच्चों की उम्मीद की थी, वहाँ 16 बच्चे आए।दूसरे सत्र में यह संख्या बढ़कर 20 (ऑफलाइन) हो गई इसके साथ ही साथ लगभग 10 सदस्य ऑनलाइन भी जुड़े।इस सत्र में बच्चों ने गीता के 15वें अध्याय के प्रथम 3 श्लोकों का सस्वर पाठ किया, जो बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए एक शानदार शुरुआत थी।बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए स्टेशनरी और अल्पाहार का वितरण वेदान्त प्रचार मण्डल के तत्वावधान में किया गया।हमारा उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति और संस्कृत भाषा से जोड़ना है।आप सभी से अनुरोध है कि इसे केवल एक आयोजन न मानकर, समाज का अपना खुद का अभियान बनाएं।सोमेश्ज्ञ ओर आनन्छ चन्दानी ने कहा कि पूरा समाज मिलकर आगे बढ़ेगा, तभी हम अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत रख पाएंगे।प्रत्येक रविवार सांयकाल 5.00 बजे अपनी उपस्थिति निभाएं और इस ग्रुप लिंक को अधिक से अधिक शेयर करें।आयोजन के सम्बंध में महन्त स्वामी परसेवानन्द ने और अजय शोरोटिया ने बताया कि शिविर प्रशिक्षण में कोई भी नागरिक किसी भी आयु वर्ग के लोग इसमें सम्मलित हो सकते है।यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है(इसमें कोई फीस या चार्ज नहीं)प्रतिदिन सायंकाल 5.00 बजे से 6.00 बजे तक आयोजन किया जा रहा है।उपहार ऑफलाइन आने वाले सभी सदस्यों के लिए निशुल्क कंसल्टेशन गिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है।श्री अखल भारतीय वेदान्त प्रचार मण्डल के डा.शेवक टिकयानी,होतचन्द कानानी,बीरम सिंह,अजय शोरोटिया, रमेश लालवानी,प्रहलाद कुमार,गोविन्द लालवानी,ईश्वर,महन्त परसेवानन्द एवं अन्य से सबसे अपील की है कि अपने परिवार और बच्चों को सनातन धर्म के इस अनमोल ज्ञान से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ें।

+