उदय अकादमी राजस्थान इकाई की जयपुर शाखा के वरन्दानी अध्यक्ष बने व आसरानी सचिव मनोनीत,
अजमेर 01 जून 2026 सिन्धी समाज के युवाओं को देश की ब्यरोक्रेसी के माध्यम से अपनी देश सेवा में अपना योगदान प्रदान करने के उद्देश्य से पिछले 4 वर्षों से कार्यरत एसएसडी उदय अकादमी नागपुर,रजि. की राजस्थान शाखा के अध्यक्ष रमेश दतवानी ने जयपुर सम्भाग के उपाध्यक्ष एडवोकेट चंद्रप्रकाश खेतानी और सचिव राकेश कृपलानी की अनुशँसा पर जयपुर इकाई के लिए दीपक वरन्दानी को अध्यक्ष व अशोक आसरानी को सचिव मनोनीत किया गया है।।रमेश दतवानी ने बताया कि मोहनदास नानकानी को मुख्य सलाहकार एरोमा चांदवानी आशा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब कौरानी को उपाध्यक्ष तथा मोनिका पंजवानी फुलवानी को सह.सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।सम्भाग उपाध्यक्ष एडवोकेट चन्द्र प्रकाश खेतानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि जयपुर इकाई की टीम समूचे जयपुर जिले व आस पास के सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों में कक्षा 12 वीं व उससे उच्च शिक्षा प्राप्त अधिकतम 28 वर्ष की आयु तक के युवाओं को सोशल मीडिया व अन्य समाजजनों के सहयोग से यूपीएससी प्रतियोगी परीक्षा उतीर्ण कर आईएएस,आईपीएस आईआरएस,आईएफएस, जैसे महत्वपूर्ण पदों द्वारा ब्यरोक्रेसी के माध्यम से अपने देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करने के क्रम में अपने समाज का भी योगदान प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जायेगा।राजस्थान शाखा के सचिव राकेश कृपलानी ने अधिक जानकारी साझा करते हुए जानकारी दी कि आगामी जुलाई माह में जयपुर में सिन्धी समाज का निःशुल्क मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।इस आयोजन के लिए शीध्र ही जयपुर सम्भाग के उपाध्यक्ष एडवोकेट सीपी खेतानी की अध्ययक्षता में बैठक आयोजित कर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। राजस्थान प्रदेश इकाई के महासचिव रमेश लालवानी ने अधिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूर्व राज्य मंत्री ;राज०सरकारद्ध व राजस्थान सिन्धी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष तथा अकादमी की राजस्थान शाखा के मुख्य संरक्षक हरीश राजानी ने घोषणा की है कि कोचिंग लेने वाले राजस्थान के सिन्धी समाज के युवाओं को रहने व लाइब्रेरी की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी।वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ज्ञानी ने बताया कि नागपुर मुख्यालय में भी 16 जुलाई से विशेष कोचिंग कक्षाएं प्रारम्भ हो रही हैएउनका पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है।इस सम्बंध में रूचि रखने वाले अधिक जानकारी के लिए राजस्थान इकाई के अध्यक्ष रमेश दतवानी के मोबाईल संख्या 9414311853 और राजस्थान इकाई के महासचिव रमेश लालवानी के मोबाईल संख्या 9414005962 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 01 June 2026
- Total Views:- 67
