भीषण गर्मी में जरूरतमंदों को राहत: एक पहल सेवा की और से सामाजिक संस्था ने वितरित कीं 60 बाल्टियां
अजमेर, 1 जून, भीषण गर्मी और पानी की समस्या को देखते हुए, एक पहल सेवा की और से सामाजिक संस्था अजमेर, द्वारा अतिनिर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों को 60 बाल्टियों का वितरण किया गया। संस्था ने उन परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्य किया, जो दूर-दराज क्षेत्रों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। संस्था अध्यक्ष बबीता ईनाणी ने बताया कि "सेवा ही परम धर्म है" और समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। संस्था की कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, लेकिन किसी जरूरतमंद का सहारा बनना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने स्तर पर सेवा कार्यों में योगदान दें और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि संस्था वर्ष 2016 से वस्त्र बैंक, बुक बैंक एवं राशन सामग्री वितरण जैसे विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से अतिनिर्धन परिवारों की सहायता करती आ रही है। बाल्टी वितरण कार्यक्रम में संस्थापक शैलेश गर्ग, अध्यक्ष बबीता ईनाणी, कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग, ज्ञानेन्द्र सिंह नयाल, प्रभुराज, ईशान सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सेवा कार्य के दौरान जरूरतमंद परिवारों ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहायता से उन्हें दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी। संस्था ने भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 01 June 2026
- Total Views:- 174
