गांव नांद पहुंचे पूर्व सीएम अशोक गहलोत,पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में स्वागत करने उमड़े ग्रामवासी

विजय यादव,, अजमेर। 31मई,पुष्कर के रिजॉर्ट में एआईसीसी के तत्त्वावधान में एआईसीसी के संगठन सर्जन अभियान प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के गांव नांद पहुंचे जहां पर ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कॉलेज की छात्राओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बातचीत की और उनसे नांद स्थित राजकीय कॉलेज को यूजी से पीजी करने और कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की। समारोह के दौरान पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने संबोधित कर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सरपंच विष्णु सिंह राठौड़, बिरजू सिंह, जितेंद्र कुमार सोनी, महावीर सिंह रामपुरा, गजेंद्र सिंह राठौड़, एडवोकेट राजेंद्र सिंह राठौड़, सुरेश कुमार चौधरी, उप सरपंच रविंद सिंह, जोराराम मेघवाल, निर्मल कुमार बोहरा आदि ने गहलोत का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में नोरत गुर्जर,सर्वेश पारीक, हेमंत जोधा, शैलेन्द्र अग्रवाल, विजय नागौरा आदि मौजूद रहे।

+