श्री अखिल भारतीय वेदान्त प्रचार मण्डल द्वारा वेदान्त सत्संग भवन में श्रीमद्वभागवदगीता श्लोक प्रशिक्षण शिविर,

अजमेर 31 मई, श्री अखिल भारतीय वेदान्त प्रचार मण्डल के तत्वावधान में वेदान्त सत्संग भवन कमला बावडी में श्रीमद्वभागवदगीता श्लोक प्रशिक्षण के निःशुल्क साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक शिक्षा के सम्बंध में सोमेश और आनन्द चन्दानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हम सभी के लिए श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक शिक्षा (संस्कृत में) सिखाने का एक साप्ताहिक शिविर प्रारम्भ किया जा रहा हैं।आज की आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ हमारी सनातन संस्कृति से जुड़ना बेहद जरूरी है।यह ज्ञान हमें और हमारे बच्चों को आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है और जीवन के सही मूल्य सिखाता है।इस उद्वेश्य से इन शिविर का आयोजन महन्त परसेवानन्द के आर्शीवाद से प्रारम्भ किया जा रहा है।कोई भी नागरिक किसी भी आयु वर्ग के लोग इसमें सम्मलित हो सकता है।यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है(इसमें कोई फीस या चार्ज नहीं)प्रतिदिन सायंकाल 5.00 बजे से 6.00 बजे तक आयोजन किया जा रहा है।।विशेष उपहार ऑफलाइन आने वाले सभी सदस्यों के लिए निशुल्क कंसल्टेशन गिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है।श्री अखल भारतीय वेदान्त प्रचार मण्डल के डा.शेवक टिकयानी,होतचन्द कानानी,बीरम सिंह,अजय शोरोटिया, रमेश लालवानी,प्रहलाद कुमार,गोविन्द लालवानी,ईश्वर,महन्त परसेवानन्द एवं अन्य से सबसे अपील की है कि अपने परिवार और बच्चों को सनातन धर्म के इस अनमोल ज्ञान से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ें,

+