सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन के 14 दिवसीय जुंबा क्लास का समारोहपूर्वक किया गया समापन
अजमेर 31 मई, सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन के 14 दिवसीय जुंबा क्लासेस का समारोहपूर्वक समापन किया गया।अन्तिम दिन सभी सदस्य सुबह 6.00 बजे सुभाष उद्यान पहुंचे वहां पर योगा का अभ्यास किया गया और कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।संगठन की सभी सदस्याओं ने जुंबा ट्रेनर दिया पारवानी को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र मोमेंटो एवं उपहार प्रदान करके सम्मानित किया गया।सेन्ट्रसोसायटी के अध्यक्ष प्रेम मंगलानी और दीपक रामचन्दानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा कीर्ति मंगलानी ने ट्रेनर दिया पारवानी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा योगा प्रशिक्षण प्रदान किया।जुबा प्रशिक्षण में आने वाली महिलाओ,युवतियो व अन्य सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देकर समाज हित में बहुत अच्छी सेवा प्रदान की है।कार्यक्रम में पूनम मोतियानी, जागृति गिद्वानी, कोमल मोतियानी, कनिका कीर्तानी, शोभा जैसवानी,हर्षिता रामचंदानी, रियां मंगलानी, कशिश विधानी, रियां पारवानी,राशि नावानी, काजल लालवानी आदि सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन हर्षिता रामचंदानी ने किया
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 30 November -0001
- Total Views:- 98
