उदय अकादमी काउंसिल पाली इकाई के शिवनानी अध्यक्ष व हरचंदानी सचिव मनोनीत किये गये।
पाली, 31 मई, सिन्धी समाज के युवाओं को देश की ब्यरोक्रेसी में अपना योगदान देने के उद्देश्य से पिछले 4 वर्षों से कार्यरत एसएसडी उदय अकादमी नागपुर (रजि)की राजस्थान शाखा के अध्यक्ष रमेश दतवानी ने जोधपुर सम्भाग के उपाध्यक्ष डॉ० प्रदीप गेहानी की अनुशंसा पर पाली मारवाड़ इकाई के लिए राधाकिशन शिवनानी को अध्यक्ष व जीतेन्द्र हरचंदानी को सचिव मनोनीत किया है।इसके अतिरिक्त भगवानदास बाबानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यजुवेंद्र खेमलानी को उपाध्यक्ष तथा जीतेंद्र रामचंदानी को संगठन सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।सम्भाग उपाध्यक्ष डॉ० गेहानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि पाली इकाई के मनोनीत अध्यक्ष अपनी टीम के साथ पाली मारवाड़ व आस पास क्षेत्र के 12 वी कक्षा व उससे अधिक शिक्षित सिन्धी समाज के युवाओं को यूपीएससी की परीक्षा के लिए प्रोत्साहित करेंगे तथा उन्हें इस परीक्षा में आने वाली हर समस्या का समाधान करने का हर सम्भव प्रयास करेंगे।राजस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ज्ञानी ने बताया कि अकादमी के मुख्यालय नागपुर में संध लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में सिन्धी ऐच्छिक विषय के साथ, वहां रहने व भोजन की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाती है।राजस्थान इकाई महासचिव रमेश लालवानी ने अधिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूर्व राज्य मंत्री (राज०सरकार) व राजस्थान सिन्धी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष तथा अकादमी की राजस्थान शाखा के मुख्य संरक्षक हरीश राजानी ने घोषणा की है कि उदयपुर में आईएएस और आईपीएस की कोचिंग लेने वाले राजस्थान के सिन्धी समाज के युवाओं की रहने व लाइब्रेरी की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ राजानी द्वारा उदयपुर सम्भाग से 2027 से आईएएस व आईपीएस परीक्षा उतीर्ण करने वाले को आईएएस ओर आईपीएस बनने पर ₹2 लाख नकद और आरएएस की परीक्षा उतीर्ण करने पर ₹1 लाख प्रोत्साहन राशि व सिन्धी समाज द्वारा उनका परिवार सहित सम्मान करने की भी घोषणा पूर्व में की जा चुकी है।अध्यक्ष रमेश दतवानी और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अकादमी के पदाधिकारियो से सम्पर्क कर सकते हैं,
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 31 May 2026
- Total Views:- 85
