सिन्धी लिपि में भारतीय संविधान का विमोचन भाषा की मान्यता दिवस 10 अप्रेल को सिन्धी पंचायत अजमेर द्वारा रंगारंग कार्यक्रम
अजमेर 08 अप्रेल 2026 सिन्धी लिपि में भारतीय संविधान का प्रकाशन करवाकर उसका विमोचन भारत सरकार के द्वारा सिन्धी भाषा की मान्यता दिवस 10 अप्रेल शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के कर कमलो के द्वारा नई दिल्ली में सिन्घी समाज के देश विदेश के प्रमुखों की उपस्थिति में किया जायेगा।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मूरजानी और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी पद्रान करते हुए बताया कि सिन्धी भाषा दिवस की पूर्व संध्या पर पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर द्वारा रंगारंग कार्यक्रम झूलेलाल पूजन आयोजित किया गया जिसमें नाचकर झूमकर न्धिी कलाकार मनोज झामनानी व मुरली भाई के भजनो के साथ सिन्धी प्रमुखो ने प्रसन्नता का इजहार किया।रमेश लालवानी ने बताया कि सिन्धी भाषी लोग विश्व में जहां जहां पर भी रहते है उस स्थान को खीर खण्ड बनाकर सिन्ध बना देते है।सिन्धी भाषा का सम्बंध विश्व की प्राचीनतम सिन्धू धाटी व सभ्यता से जुडा हुआ है।लालवानी ने बताया कि ंिसन्धियत दिवस 10 अप्रेल 1967 के दिन भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूचि में सिन्धी भाषा को भारतीय संविधान में सम्मलित किये जाने व मान्यता प्रदान किये जाने के उपलक्ष में मानाया जाता है।राधाकिशन दौलतानी,शंकर छत्तानी,रमेश शिवनानी,इन्दर विधानी,गोविन्द लालवानी,संरक्षक महन्त टहलगिरी गोस्वामी,अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,महासचिव रमेश लालवानी,राजेश झूरानी, दिनेश मूराजनी,रमेश मूलचन्दानी,रमेश मूरजानी सहित अन्य ने भारतीय संविधान को निधी भाषा में प्रकाशित करवाने पर भारत सरकार और सरकार के विधि मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए प्रमुख मुखियांे राजेन्द्र मूरजानी व रमेश लालवानी ने सबको शुभकामनऐं लख लख खोड खोड वाधायू प्रदान की है।सिन्धियत दिवस की सबको हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 10 April 2026
- Total Views:- 16
